Tuesday, April 29, 2008

खाद्य पदार्थ पर प्रतिबंध लगने से कम हो सकती है महंगाई

रिजर्व बैंक का मानना है कि भारत के द्वारा चावल और खाद्य तेलों के निर्यात, गेहूं पर आयात शुल्क में कटौती और सब्सिडी वाले ईंधनों की बिक्री से महंगाई पर नियंत्रण करने में मदद मिल सकती है।

अपनी मौद्रिक नीति पेश करने से पहले रिजर्व बैंक ने सोमवार को मुंबई में अर्थव्यवस्था पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस तरह के कदमों से मुद्रास्फीति को नियंत्रण किए जाने की संभावना है।

अर्थशास्त्री इस कदम से बंटे हुए नजर आते हैं कि सरकार के साथ मिलकर रिजर्व बैंक ने जो ऋण लेने वाले को अधिक कर्ज न देने की पहल कर रही है उससे मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया जा सकेगा। दूसरी तरफ इनका मानना है कि कर्ज की दरों में वृद्धि से आर्थिक विकास की दर प्रभावित होगी जो कि ऐसे भी इस साल 2005 के बाद सबसे कम है।

No comments: